ग्राम पंचायत

अमौली, रैमला ग्राम तीन पुरवों में बंटा है जिसे अमौली, रैमला व भगतुआ के नाम से जाना जाता है। यहंा पर यादव, हरिजन, मौर्या व ब्राम्हण जाति के लोग रहते हैं। यहंा का बाजार काफी चर्चित है तथा यहंा के लोगों का मुख्य पेशा कुषि है।

इतिहास

अमौली गाँव तीन मुख्य गाँवों में बंटा है जिसमें भगतुआ का बाजार प्रसिद्ध है। भगतुआ के पूरब और दक्षिण में अमौली गाँव तथा उत्तर में रैमला गाँव बसा है। भगतुआ, बाजार व बस स्टैण्ड के नाम से प्रसिद्ध है। यह बाजार लगभग 8 गाँवों का बाजार है।

योजना

प्रधानमंत्री स्वर्णजयंती योजना के अन्तर्गत पी.डब्लू.डी. विभाग द्वारा गाॅव को मुख्य मार्ग से जोड़ना। ग्रामपंचायत द्वारा बस्ती में बने चकरोड को ईंट विछवाना। ग्रामपंचायत में चकबन्दी के दौरान निर्धारित चकरोड पर मिट्टी का काम कराना।